नौतनवा से भाजपा ने उमेश जायसवाल को बनाया चेयरमैन प्रत्याशी, छोड़े गए पटाखे
नौतनवा से भाजपा ने उमेश जायसवाल को बनाया चेयरमैन प्रत्याशी, छोड़े गए पटाखे
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
महाराजगंज जनपद के दो नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा आज कर दी है।
महाराजगंज से श्रीमती उर्मिला देवी और नौतनवा से उमेश जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी आज एक प्रेस विज्ञप्ति में दोनों प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
इस घोषणा के बाद नौतनवा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ता भाजपा के नौतनवा स्थित कैंप कार्यालय पर पटाखे छोड़कर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने नौतनवा स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय पर हर्ष जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है । महाराजगंज से श्रीमती उर्मिला जो वर्तमान जिला अध्यक्ष हैं उनकी पत्नी है । तथा नौतनवा से उमेश जयसवाल जो भारतीय जनता पार्टी के विदेश संपर्क विभाग के जिले के संयोजक है। इन्हें पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामना देता हूँ। भारतीय जनता पार्टी निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं की पार्टी है, और हर कार्यकर्ता तन-मन-धन से घोषित प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का प्रयास करेगा।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





