भाजपा के चुनावी जनसंपर्क कार्यालय का विधायक ने किया उदघाटन

भाजपा के चुनावी जनसंपर्क कार्यालय का विधायक ने किया उदघाटन

भाजपा के चुनावी जनसंपर्क कार्यालय का विधायक ने किया उदघाटनभाजपा के चुनावी जनसंपर्क कार्यालय का विधायक ने किया उदघाटन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली से भाजपा के उम्मीदवार अखिलेश त्रिपाठी द्वारा सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर चुनावी जनसंपर्क कार्यालय बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज क्षेत्रीय विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने रिबन काटकर किया।
इसके उपरांत जनसंपर्क कार्यालय पर विधायक नौतनवा का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी जनता को भी अपनी बात कहने का एक सहज स्थान होगा।
इस मौके पर विधायक नौतनवा का चेयरमैन प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

इसी क्रम में नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इसके उपरांत विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा के सभी सभासद उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से भी मुखातिब होते हुए सभी से चुनाव में अभी से जुट जाने की अपील की।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह, रवि वर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, रामानंद रौनियार, काजू त्रिपाठी, हरिनारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, प्रेम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे