नौतनवा: अध्यक्ष की अस्वस्थता के बीच प्रतिनिधि दिनेश मणि ने निभाई परंपरा, 30 पंडालों में टेका माथा!

नौतनवा: अध्यक्ष की अस्वस्थता के बीच प्रतिनिधि ने निभाई परंपरा, 30 पंडालों में टेका माथा!
आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क:
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित रहने पर, उनके प्रतिनिधि दिनेश मणि त्रिपाठी ने सभी सभासदों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर के सभी 30 पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन कर नगर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
​इस अवसर पर दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा, “अध्यक्ष जी के अस्वस्थ होने के कारण उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार आज नगर के सभी पंडालों पर पहुंचकर माता के नौ रूपों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। माता से नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और शांति की प्रार्थना की है। माता रानी सभी भक्तों की पुकार सुनती हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।”
​ दर्शन के दौरान समाजसेवी नितेश मणि त्रिपाठी, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, अभय कुमार, राहुल दूबे, और लल्लू जायसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा अवधेश चौबे, सुनील तिवारी, राजकुमार गौड़, उमेश मणि, राकेश श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, प्रमोद पाठक, गोविंद प्रसाद और मोनू दूबे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *