नौतनवा: परंपरा नहीं रुकी! अध्यक्ष की अनुपस्थिति में माँ बनैलिया मंदिर में बंटा प्रसाद
नौतनवा: परंपरा नहीं रुकी! अध्यक्ष की अनुपस्थिति में माँ बनैलिया मंदिर में बंटा प्रसाद
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नौतनवा नगर पालिका के आराध्य स्थल माँ बनैलिया मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अनुपस्थिति के बावजूद उनके दिशा-निर्देशों के तहत मंदिर में भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र के अवसर पर माँ बनैलिया मंदिर में स्वयं उपस्थित रहकर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण करते रहे हैं। हालांकि, इस वर्ष किसी आकस्मिक कार्यवश शहर से बाहर होने के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। परंपरा को कायम रखते हुए उनके प्रतिनिधि दिनेश मणि त्रिपाठी, स्थानीय सभासदों और सहयोगियों ने आज मंदिर परिसर में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि दिनेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि “अध्यक्ष जी के आकस्मिक बाहर चले जाने पर उनके दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भक्तजनों में प्रसाद वितरण किया गया तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।”
प्रसाद वितरण के इस पावन कार्यक्रम में सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल के अलावा रवि त्रिपाठी, रामकरन यादव, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, श्रवण कुमार, आनंद कुमार, ईश्वर जायसवाल, मनोज वरुण, कमलेश पासवान सहित नगर पालिका के कई कर्मचारीगण और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


