सोनौली में बैजू यादव ने किए माँ दुर्गा के दर्शन, पंडाल समितियों को दिया आर्थिक सहयोग

सोनौली में बैजू यादव ने किए माँ दुर्गा के दर्शन, पंडाल समितियों को दिया आर्थिक सहयोग
आई एन न्यूज ​सोनौली डेस्क:
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मां दुर्गा पूजा पंडालों में आज भव्य और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में, सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी बैजू यादव ने क्षेत्र के सभी प्रमुख दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और माता से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
​​पूजा-अर्चना के उपरांत बैजू यादव ने विभिन्न पंडाल समितियों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और आयोजकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयोजन व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उत्सव को भव्यता से संपन्न कराने के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
​उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, और नगर के विकास व जनसेवा के लिए वे हरसंभव प्रयास करने के लिए कटिबद्ध हैं।
​इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, नीरज गुप्ता, गौरी जायसवाल, मुकेश जायसवाल सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *