नौतनवा में बच्चों का धमाल: ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में गरबा, ड्रामा और रावण दहन का जश्न!
नौतनवा में बच्चों का धमाल: ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में गरबा, ड्रामा और रावण दहन का जश्न!
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
स्थानीय ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा और नवरात्रि का पर्व समस्त विद्यालय परिवार के साथ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नज़र आया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए कई रोचक और प्रेरणाप्रद प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस, चरण मेकिंग, कलश डेकोरेशन, डांडिया डेकोरेशन, बोर्ड डेकोरेशन, हाउस कम्पटीशन, गरबा कम्पटीशन, श्लोक स्तुति, नुक्कड़ नाटक और बैलून रावण बस्टिंग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में इस पर्व को एक ज्ञानप्रद रूप दिया और बहुत कुछ सीखने व आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पौराणिक पात्रों का जीवंत अभिनय कर सभी का मन मोह लिया। इनमें अक्षिता ने माँ दुर्गा, वरुण ने महिषासुर, अथर्व ने भगवान श्रीराम, अरीबा ने माता सीता, नैतिक ने लक्ष्मण और कनिष्क ने हनुमान जी का रूप धारण किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने बच्चों को पर्व का आध्यात्मिक व सामाजिक महत्व विस्तार से बताया और उन्हें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी. के. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को मर्यादा का वास्तविक अर्थ समझाते हुए उसे अपने आचरण में ढालने की सीख दी।
वहीं डायरेक्टर अंजलि ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए कहा, “प्रत्येक त्योहार हमें हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है। यह हमें सच्चाई और अच्छाई की राह पर चलने का संदेश देता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक हर्ष, सौम्या, गवशूल, डॉली, प्रतिभा, प्रियांशु, राजी, पूजा, अरविंद, काशिफ सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


