​मां बनैलिया के दरबार पहुंचे नेपाल के पूर्व मंत्री, बोले— ‘अटूट है भारत-नेपाल का रिश्ता

​मां बनैलिया के दरबार पहुंचे नेपाल के पूर्व मंत्री सीके गुप्ता, बोले— ‘अटूट है भारत-नेपाल का रिश्ता
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सीके गुप्ता रविवार सुबह करीब 10 बजे भारत-नेपाल के सोनौली सीमा के रास्ते भारत पहुंचे। नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिनों का व्रत रख रहे विधायक सीके गुप्ता नौतनवा स्थित अति प्राचीन मां बनैलिया मंदिर में माता रानी के दर्शन और पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के दौरान भारतीय सीमा के नौतनवा क्षेत्र मे स्थित माता रानी के दर्शन करने पहुंचे नेपाल लुंबिनी प्रदेश के विधायक की यात्रा को भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दर्शन और पूजा पाठ करने के उपरांत
विधायक सीके गुप्ता ने भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता बेहद मजबूत है। यह संबंध केवल दो देशों की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के लोगों की संस्कृति, परंपराओं, आस्था और पारिवारिक रिश्तों से भी जुड़ा हुआ है। भारत और नेपाल के नागरिकों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारा दोनों देशों की विशेष पहचान है।
इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों के प्रति सरकार की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाए रखना समय की जरूरत है।
दोनों देशों के बीच सदियों से कायम रोटी-बेटी का संबंध आज भी लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *