केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और विधायक भाजपा के रूठे नेताओं को मनाने पहुंचे सोनौली

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और विधायक भाजपा के रूठे नेताओं को मनाने पहुंचे सोनौली

रमेश जायसवाल का सम्मान करते अखिलेश त्रिपाठी चेयरमैन प्रत्याशी सोनौली

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी आज नगर पंचायत सोनौली पहुंच कर भाजपा के समर्थन में अपना नामांकन पत्र वापस लेने वाले रमेश जायसवाल को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इसी क्रम में कन्हैया साहू जो भारतीय जनता पार्टी से रूस्ट थे उन्हे मनाकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सोनौली स्थित भाजपा कैंप कार्यालय लाए और उनका भी स्वागत किया।
इसके पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का सोनौली नगर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं चेयरमैन पद के प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को रामनामी पटका पहना कर उनका सम्मान किया।
स्वागत के इस क्रम में अखिलेश त्रिपाठी चेयरमैन प्रत्याशी ने ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता समीर त्रिपाठी को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया।
इसके उपरांत विधायक नौतनवा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग से होकर समाजसेवी कृपाशंकर मद्धेशिया,संजीव जायसवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह के आवास पहुंचकर उनसे चुनाव को लेकर विशेष रूप से बातचीत किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अखिलेश त्रिपाठी चेयरमैन प्रत्याशी, नेता मधु सिंह, रामानंद रौनियार, रंगीले तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, व्यापारी नेता बबलू सिंह, रवि वर्मा,सोनू साहू, सत्येंद्र सिंह, हरिनारायण लोधी, बरखु निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सभासद प्रत्याशी व्यापारी मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे