बसपा निर्दल प्रत्याशी दीपक बाबा का करेंगी प्रचार: हरिप्रसाद
बसपा निर्दल प्रत्याशी दीपक बाबा का करेंगी प्रचार: हरिप्रसाद
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत में बहुजन समाज पार्टी द्वारा खेला जा रहा खेल अभी थमा नहीं है। पहले 15 साल से बसपा का झंडा ढोने वाले दीपक बाबा का जहां एक तरफ बहुजन समाज पार्टी ने टिकट काट दिया वहीं दूसरी तरफ अब एक नया खेल खेल रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी के गोरखपुर के मुख्य जोन प्रभारी हरिप्रसाद निषाद एवं जिला अध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र राव ने बीती रात को सोनौली के निर्दल प्रत्याशी दीपक बाबा के जनसंपर्क कार्यालय पर पत्रकार वार्ता किया।
बता दें कि रविवार की देर शाम को सोनौली के एसएसबी रोड पर स्थित दीपक बाबा के चुनावी जनसंपर्क कार्यालय पर बसपा के जोन प्रभारी और जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बसपा प्रत्याशी कामना त्रिपाठी को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया है,लेकिन वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम बहुजन समाज पार्टी के हाथी का विरोध नहीं करेंगे लेकिन निर्दल प्रत्याशी दीपक बाबा का बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता प्रचार करेंगे।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहां की यह ऊपर से निर्देशित किया गया है कि निर्दल प्रत्याशी दीपक बाबा का समर्थन कर प्रचार किया जाए। उन्होंने यह भी कहां कि बहुजन समाज पार्टी के हाथी चुनाव निशान का हम विरोध नहीं करते किंतु उनका प्रचार भी नहीं करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से सोनौली नगर पंचायत के निर्दल प्रत्याशी दीपक बाबा सहित उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





