सोनौली: समाजवादी प्रत्याशी बैजू यादव ने वार्डो का भ्रमण कर मांगा वोट

सोनौली: समाजवादी प्रत्याशी बैजू यादव ने वार्डो का भ्रमण कर मांगा वोट

सोनौली: समाजवादी प्रत्याशी बैजू यादव ने वार्डो का भ्रमण कर मांगा वोट
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच पहुंचने और उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दौड़ तेज कर दिए हैं।
इसी क्रम में सोनौली नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बैजू यादव नगर पंचायत के रगरगंजवा, कुनसेरवा सहित कई वार्डो का भ्रमण कर मतदाताओं को समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में समाजवादी पेंशन, आवास, बेरोजगारी भत्ता सहित तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए और अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए उनसे सोनौली को मॉडल शहर बनाने की वादा करते हुए अपने पक्ष में साइकिल चुनाव निशान पर मोहर लगाकर मतदान की अपील कर रहे हैं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे