सोनौली के व्यापारियों से चंदा के नाम पर धन उगाही बंद कराया– ऋषि त्रिपाठी विधायक

सोनौली के व्यापारियों से चंदा के नाम पर धन उगाही बंद कराया-- ऋषि त्रिपाठी विधायक

सोनौली के व्यापारियों से चंदा के नाम पर धन उगाही बंद कराया– ऋषि त्रिपाठी विधायक
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र से माफियाओं द्वारा व्यापारियों से चंदे के नाम पर धन उगाही और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद कराया। नौतनवा विधानसभा में वंशवाद की राजनीति नहीं चलेगी, नगर निकाय का चुनाव हम नहीं बल्कि योगी, मोदी लड़ रहे है।
उक्त बातें आज सोमवार की दोपहर
को आदर्श नगर पंचायत सोनौली में चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई राजू गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार, व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल, व्यापारी नेता प्रताप मद्धेशिया और एसएसबी रोड पर स्थित विनोद मद्धेशिया की चाय की दुकान पर बैठकर व्यापारियों सहित आमजन से उनका कुशलक्षेम पूछा।
व्यापारियों से श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार वैश्य समाज लोगों को महाराजगंज जिले में सिया स्थानों पर निकाय चुनाव लड़ा रही है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा वैश्य समाज के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि सोनौली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी को अपना समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाए क्षेत्र और राष्ट्र के विकास में सहयोगी बने।
बता दे कि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी आज सोनौली नगर के सभी सम्मानित व्यापारियों के यहां पहुंचकर उनसे वार्ता की और योगी मोदी की नीतियों से उन्हें अवगत कराया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे