नौतनवा की जनता बहरूपिया को पहचान गई है –ऋषि त्रिपाठी
नौतनवा की जनता बहरूपिया को पहचान गई है –ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा की जनता बहरूपिया को पहचान गई है, अब बहरूपिया का चलने वाला नहीं है। विपक्ष के चेयरमैन विकास में बाधक बनते हैं।
उक्त बातें सोमवार की देर शाम को
नौतनवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कही।
श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश और केंद्र में सरकार है जिसके कारण गांव स्तर तक सरकार की तमाम योजनाएं चल रही हैं, लेकिन विपक्ष के सभासद और चेयरमैन होने के कारण सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्षी नेता योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में फिर हीला हवाली करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नौतनवा की जनता बहुरूपिया को पहचान गई है। अब इनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के लहर को देखते हुए विरोधी बेचैन और परेशान हैं। अंत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से चेयरमैन पद के उम्मीदवार उमेश जायसवाल को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
इस मौके पर राकेश मद्धेशिया ब्लाक प्रमुख नौतनवा, उमेश जसवाल चेयरमैन प्रत्यासी, वार्ड नंबर 12 के सभासद प्रत्याशी मनोज जायसवाल, वार्ड नंबर 2 की सभासद प्रत्याशी चंद्रलेखा सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





