जन जन ने ललकारा है बैजू भाई हमारा है के नारे से गूजा वार्डन०7 पहुनी

जन जन ने ललकारा है बैजू भाई हमारा है के नारे से गूजा वार्डन०7 पहुनी
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सुनौली में अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के युवा प्रत्याशी बैजू यादव अपने समर्थकों के साथ आज वार्ड नंबर 7 पहुनी मैं घर घर जाकर बड़े बुजुर्गों से पैर छूकर आशीर्वाद लिया और साइकिल चुनाव निशान पर मतदान करने की अपील किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी बैजू यादव के समर्थन में वार्ड के लोग निकलकर पूरे वार्ड में भ्रमण किया और जन-जन ने ललकारा है बैजू यादव हमारा है किनारे से पूरा वार्ड गूंज उठा। बैजू यादव ने सोनौली के विकास के लिए बनाए गए वचन पत्र भी लोगों में वितरण किया। उन्होंने कहा कि आपका स्नेह और आशीर्वाद मिला तो सनौली क्षेत्र में व्याप्त तमाम समस्याएं प्राथमिकता में दूर कराने का कार्य करूंगा।
इस मौके पर बैजू यादव के तमाम समर्थक एवं सपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज उ०प्र०।


Translate »