चेयरमैन बृजेश मणि आज पहले दिन बैठे अपने कच्छ में, सुने समस्या, दिए निर्देश
चेयरमैन बृजेश मणि आज पहले दिन बैठे अपने कच्छ में, सुने समस्या दिए निर्देश
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
शपथ ग्रहण के बाद आज प्रथम दिन शनिवार की दोपहर को सभासदो के साथ नवनिर्वाचित चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी नगरपालिका कार्यालय नौतनवा पहुंचे और बैठक हाल मे सभासदो को सम्बोधित किया।
हालां कि चेयरमैन के कार्यालय पहुंचते ही अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने चेयरमैन को बुके भेट कर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जब कि पूनम गुप्ता जेई जलकल ने तिलक लगाकर चेयरमैन सहित सभी सभासदों का स्वागत किया।
स्वागत करने वालो मे पालिका के वरिष्ठ लिपिक रामाशंकर सिंह सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके उपरात्त बैठक हाल में सभासदों को सभी का सहयोग करने का अपील किया जब कि कर्मचारियो से कहां कि सभी अपने जिम्मेदारियो को गंभीरता पूर्वक निभावे और सबका सहयोग करे। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय में अपने कक्ष में बैठकर विभिन्न वार्ड से जुड़े समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी से वार्ताकर उसके निदान के लिए उन्हें निर्देशित किया।
बैठक सभी सभासद गण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





