भाजपा सांसद के काफिले पर जमकर पथराव, बाल-बाल बचे !

भाजपा सांसद के काफिले पर जमकर पथराव, बाल-बाल बचे !

भाजपा सांसद के काफिले पर जमकर पथराव, बाल-बाल बचे !
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में लोगों ने पथराव कर दिया। वहीं भाजपा सांंसद बाल-बाल बचे।
दरअसल उनके समर्थकों के दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई और इस दौरान बृजभूषण के काफिले पर भी पथराव हुआ।
गोंडा के एक कार्यक्रम में बवाल मच गया। सेल्फी लेने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई और दोनों तरफ के समर्थकों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। इस दौरान वहां से बचकर निकल रहे बृजभूषण सिंह के काफिले पर भी पथराव किया गया।
इसका वीडियो सोशल मिडिया में देखा जा सकता है। लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के लिए बृजभूषण के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। वो कटरा बाजार विधानसभा के बरबट में आयोजित बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां बवाल हो गया।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे