सपा से विक्रम यादव बनाए गए नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष, लोगो ने दी बधाई

सपा से विक्रम यादव बनाए गए नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष, लोगो ने दी बधाई

सपा से विक्रम यादव बनाए गए नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष,दी गयी बधाई
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
समाजवादी पार्टी का नौतनवा विधानसभा का अध्यक्ष विक्रम यादव को बनाए जाने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
इसी क्रम में आज मंगलवार को समाजवादी नेता बैजू यादव के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव का समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर सपा नेताओ ने कहा कि विक्रम यादव को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से समाजवादी पार्टी, संगठन काफी मजबूत होगा। इनके नेतृत्व में कार्यकर्ता काफी उत्साह के साथ कार्य करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव को बधाई देने वालो में मुख्य रुप से सपा जिलाध्यक्ष महराजगंज विद्यासागर यादव, वरिष्ठ नेता सरवन पटेल, समाजवादी पार्टी क़े जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, रंजीत यादव ग्राम प्रधान, रधुबर यादव, समाजवादी पार्टी क़े समर्पित प्रत्येशी आदर्श नगर पंचायत सोनौली बैजू यादव यूजन सभा जिलाध्यक्ष अमरजीत सहानी, राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे