सोनौली कस्बे में बाइक चोरों ने दी दस्तक, स्प्लेंडर बाइक उड़ाया
सोनौली कस्बे में बाइक चोरों ने दी दस्तक, स्प्लेंडर बाइक उड़ाया
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में वाहन चोरों ने दस्तक दे दिया है। मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग से सटे सड़क के किनारे खड़ी एक सुपर स्प्लेंडर बाइक को चोरों ने उड़ा दिया। बाइक गायब होने की सूचना जैसे ही वाहन स्वामी को मिली वह हरकत में आ गए आसपास ढूंढा जब बाइक नहीं मिला था पुलिस को सूचना दी। बाइक चोरी की सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी सोनौली मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल किया।
बता दें कि एक लंबे समय बाद सुनौली कस्बे में वाहन चोरी का मामला प्रकाश में आया है इससे प्रतीत होता है कि वाहन चोरों ने सोनौली में दस्तक दे दिया है। बाइक UP 56 AC 8581 हीरो सुपर स्पलेंडर के स्वामी इलमुल हुदा ने सोनौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





