लाखों का नशीली इंजेक्शन बरामद दो गिरफ्तार-
लाखों का नशीली इंजेक्शन बरामद दो गिरफ्तार—
पोखरा में ख पाने की थी योजना सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के कारोबारियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस —-
‘
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा के बगहा गांव में नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान दो युवकों के पास से भारी संख्या में नशे का इंजेक्शन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गए दोनों युवक रुपंदेही जिले के रहने वाले हैं ।
बुधवार की दोपहर को नेपाल के रुपंदेही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेपाली सीमा के बगहा गांव के पास वाहनों की जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोक कर जांच किया तो उनके शरीर में बांधकर रखा गया 7:30 एमपुल इंजेक्शन बरामद हुआ ।
दोनों युवक नेपाली नंबर की बाइक ना.ना.प 8228 पर सवार होकर उक्त नशे का इंजेक्शन पोखरा के एक बड़े पार्टी को देने जा रहे थे ।
पकड़े गए दोनो युवक नेपाल रुपंदेही जिले के धकधई दो के कृष्ण भुज तथा दूसरा मुबीन पठान केरवानी का रहने वाला है ।
पकड़े गए दोनों युवकों से भैरहवा पुलिस SP कार्यालय मे गहन पूछताछ किये जाने की खबर है।
पुलिस ने नशे के कारोवार से जुड़े एक बड़े नेटवर्क की पर्दाफास में जुटी हुई है ।
बताया गया है कि इन कारोबारियों का तार गोरखपुर से जुड़ा हुआ है ।





