लखनऊ मे 25 साल पूरे होने पर सपा का जश्न के बहाने शक्ति प्रदर्शन

लखनऊ मे 25 साल पूरे होने पर सपा का जश्न के बहाने शक्ति प्रदर्शन

लखनऊ आईत्न न्यूज ब्यूरो / सपा मे घमासान के बीच पार्टी आज अपना रजत जयंती समारोह मनाने जा रही है। एशिया के सबसे बड़े मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सपा लखनऊ में जोरदार समारोह कर अपनी ताकत का एहसास कराने की जुगत में लगी है। इस समारोह में दिग्गज नेताओं के साथ सपा के 5 लाख कार्यकर्ताओ के शामिल होंने के कयास लगाये जा रहे । कार्यकर्ता समारोह स्थल पर पहुंचने लगे हैं।
सपा के इस मंच पर जहां पुराने जनता दल परिवार के हिस्से रहे नेता शिरकत करेंगे। वहीं सपा के अपने घर में चल रही रार के मद्देनज़र एकजुटता का इम्तिहान भी रजत जयंती समारोह के मंच पर होगा। साथ ही यहां से यूपी चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की राह भी निकल सकती है।
समारोह स्थल सजकर तैयार दो गयी है । इस बड़े समारोह के लिए एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र सजकर तैयार हो गया है। कार्यकर्ताओं की भीड़ के जुटाने की जिम्मेदारी शिवपाल सिंह यादव पर है। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और देवेगौड़ा मौजूद रहेंगे। शिवपाल यादव मंच पर पहुंच चुके हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगे।
महागठबंधन बनाने की कोशिश
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के कहने पर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव गैर भाजपाई व गैरकांग्रेसी नेताओं को इस आयोजन में लाने की कवायद कई दिनों से कर रहे हैं।
मुलायम की कोशिश है कि सभी समाजवादी पार्टियों को एक छतरी के नीचे लाया जाए और यूपी के चुनाव में भाजपा के खिलाफ मजबूत गठजोड़ पेश किया जाए। सूत्र बता रहे हैं कि इन दलों के नेता सपा के आंतरिक घमासान शांत होने के इंतजार में हैं।
बताया जा रहा है कि ज्यादातर नेता चाहते हैं कि सपा पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औपचारिक तौर पर गठबंधन का नेता तय कर दे, तभी गठजोड़ करना सम्भव होगा ।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे