सोनौली बॉर्डर से 10 किलोमीटर लगी मालवाहक ट्रकों की लंबी जाम,यात्री हलकान

सोनौली बॉर्डर से 10 किलोमीटर लगी मालवाहक ट्रकों की लंबी जाम,यात्री हलकान

सोनौली बॉर्डर से 10 किलोमीटर लगी मालवाहक ट्रकों की लंबी जाम,यात्री हलकानसोनौली बॉर्डर से 10 किलोमीटर लगी मालवाहक ट्रकों की लंबी जाम,यात्री हलकान
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नेपाल- भारत बॉर्डर के सोनौली कस्बे से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबी कतारे मालवाहक ट्रकों की लगी हुई है। नेपाल जाने वाली लेन पूरी तरह से भरा पड़ा है और बंद है। नेपाल की तरफ से आने वाले मालवाहक वाहन हो या यात्री सभी एक ही लाइन से आ और जा रहे हैं। जिसके कारण इस समय दुर्घटनाओं की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।
जानकारी के मुताबिक पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भैरहवां भंसार से 100 मीटर दूर भारत से जाने वाले मालवाहक ट्रकों को रोककर उनसे ओवरलोड के नाम पर जबरदस्त वसूली यातायात पुलिस कर रही है। एक नए नियम के तहत यातायात विभाग के लोग मालवाहक ट्रकों को ओबरलोड के नाम पर रोक दे रहे हैं और उन्हें एक जुर्माने की स्लिप देकर उस पैसे को तत्काल बैंक में जमा कराने के लिए निर्देशित करते हैं । बैंक में चालान जमा होने के बाद ही गाड़ी भैरहवा की तरफ प्रस्थान करेगी। चालान जमा करने में मालवाहक चालकों को काफी जलालत झेलना पड़ रहा है। एक चालान जमा करने में पूरा दिन बीत जा रहा है। जिसका असर मालवाहक ट्रको का भारतीय सीमा में देखने को मिल रहा है। करीब 10 किलोमीटर तक एक लंबे समय बाद मालवाहक ट्रकों का लंबा जाम लगा हुआ है। जिसके कारण दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे