सोनौली बॉर्डर: स्वतंत्रता दिवस पर भारत द्वार बिखेर रहा छटा, सेल्फी के लिए मची होड़

सोनौली बॉर्डर: स्वतंत्रता दिवस पर भारत द्वार बिखेर रहा छटा, सेल्फी के लिए मची होड़

सोनौली बॉर्डर: स्वतंत्रता दिवस पर भारत द्वार बिखेर रहा छटा, सेल्फी के लिए मची होड़
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर स्थित भारत द्वारा आज अलग ही छठा बिखेर रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल के भारतीय द्वार को पूरी तरह से सजा दिया गया है। भारत द्वार पर जगमगाती तिरंगा लाइट एक अलग से छटा बिखेर रहा है। जिसके कारण सेल्फी के लिए लोगों में होड़ मची है।
बता दे की स्वतंत्रता दिवस का 77 वा वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से एक त्यौहार की तरफ भारत में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोनौली बॉर्डर के भारत द्वार को पूरी तरह से सजाया गया है । भारत द्वारा के सबसे ऊपर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन हबीब खान तथा अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में नगर पंचायत कर्मियों ने अपने टीम को लेकर भारत द्वार को सजाने में किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। इसी तरह भारतीय नागरिक पुलिस चौकी सोनौली को भी पूरी तरह सजाया गया है। आज सोमवार की शाम को भारत द्वार पर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित तमाम देश के लोगों ने खड़ा होकर सेल्फी ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्दे नजर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी, पुलिस सहित सभी सुरक्षा जांच एजेंसियां पूरी तरह से चौकन्ना है। नेपाल से भारत में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की बॉर्डर पर गहनता से जांच हो रही है। वही पुलिस के अधिकारी भी सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यक रूप से जांच कर रहे हैं। कुल मिलाकर आज सोनौली बॉर्डर का नजारा ही अलग दिख रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे