चेयरमैन नौतनवा ने अमृत सरोवर पर वीर शहीदों को नमन कर जलाए दीप, दी श्रद्धांजलि
चेयरमैन नौतनवा ने अमृत सरोवर पर वीर शहीदों को नमन कर जलाए दीप, दी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नौतनवा कस्बे के अमृत सरोवर भुंडी छठ घाट, तहसील परिसर एवं डा० राम मनोहर लोहिया स्थित छठ घाट पर चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी अपने सभी सभासदों के साथ वीर शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्पार्पित कर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित किया।
वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा की भारत मा की स्वतंत्रता और गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को कभी भूला नहीं जा सकता ऐसे अमर वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज, सभासद अनिल मद्धेशिया,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अनिल जायसवाल,संजय पाठक,सुग्रीम,राहुल दूबे,संजय मौर्या,अशोक,विशाल जायसवाल,जयप्रकाश मद्धेशिया सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।








































