मिशन चंद्रयान की सफलता, नौतनवा में योगा परिवार ने जताया हर्ष

मिशन चंद्रयान की सफलता, नौतनवा में योगा परिवार ने जताया हर्ष

मिशन चंद्रयान की सफलता पर नौतनवा में योगा परिवार ने जताया हर्ष
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
मिशन चंद्रयान पूरा होने पर पूरा देश देर रात तक जश्न में डूबा रहा। वही आज नौतनवा के योगा परिवार ने भी इस बड़ी सफलता पर खुशी का इजहार किया है।
आज गुरुवार की सुबह नौतनवा का योगा परिवार भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया के नेतृत्व में पूरा योगा परिवार नौतनवा के छपवा तिराहे पर एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाया और सफलता की शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नौतनवा ने कहा कि भारत ने आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचा है, जिस पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी मेहनत और ज्ञान के बल पर एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा कर दिया है। मां भारती के ऐसे सपूतों को मेरा बार-बार वंदन और अभिनंदन है।
खुशी का इजहार करने वालों में मुख्य रूप से दिवाकर मिश्रा, प्रकाश मद्धेशिया, रामकरन यादव,किशोर मद्धेशिया, आनंद मिश्रा,जोगेंद्र, ओमकार मद्धेशिया, सुनील जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे