सोनौली बॉर्डर: दो कस्टम एजेंट हिरासत में,भारतीय कस्टम की नेपाल में हो रही छवि धूमिल
सोनौली बॉर्डर: दो कस्टम एजेंट हिरासत में,भारतीय कस्टम की नेपाल में हो रही छवि धूमिल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से भारतीय सीमा में बैठी सुरक्षा जांच एजेंसीयो के सामने ही तस्कर कस्टम प्रपत्र में खेल तमाशा कर तस्करी का सामान नेपाल कस्टम पहुंचा दे रहे हैं। दवा रॉ मेटेरियल की गाड़ी में मंगलवार को चोरी छिपे भारत से नेपाल पहुंचा कपड़ा बरामद होने के बाद नेपाल भंसार सहित भारतीय कस्टम विभाग में भी खलबली मच गया है। नेपाल कस्टम विभाग ने ट्रको को सीज कर दो एजेंटो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया गया है कि ट्रक चालक दवा बनाने वाले कच्चे माल को गाड़ी में ऊपर लादे हुए थे, नीचे छिपा कर कपड़ा भी लाया था। मुखबिर की सूचना पर नेपाल कस्टम अधिकारियों ने जांच की तो मामला पकड़ में आ गया। भारतीय सीमा सोनौली कस्टम बिल के मुताबिक कस्टम विभाग ने समान के प्रपत्रों के मुताबिक मेडिकल रॉ मेटेरियल को पास किया और उक्त ट्रक नेपाल के बेलहिया कस्टम में पहुंचा। ट्रक जब नेपाल भंसार कार्यालय पहुंचा तो जांच अधिकारी ने ट्रक जांच की तो दवा के राॅ मेटेरियल के अलावा छुपा कर रखा गया कपड़ा भी बरामद किया।
भंसार के अधिकारियों ने गाड़ी को खाली करा दिया। मंगलवार सुबह जब भंसार के गोदाम में जांच करने अधिकारी पहुंचे तो कपड़ा गायब मिला। इस सूचना के बाद नेपाल कस्टम में खलबली मच गया। कस्टम कंपाउंड में गहन चार्ज के बाद बरामद कपड़ा भंसार के अंदर खाली खड़े एक ट्रक से अधिकारियों ने बरामद कर लिया। दोनों ट्रक को पास कराने वाले रकसौल बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गए है।
बता दें कि भारतीय सीमा में कस्टम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर दवा रॉ मेटेरियल की आड़ में तस्करों ने कपड़ों का बंडल पहुंचा दिया। इतना सब कुछ होने के बाद भी भारतीय कस्टम के अधिकारियों के कान पर जू नहीं रेग रह रहा है। कस्टम अधिकारी ना संबंधित एजेंट को तलाश रहे हैं और न ही संबंधित के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई की गई है। जिसको लेकर विभागों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का मानना है कि भारतीय कस्टम विभाग की भूमिका संदिग्ध है।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





