सोनौली बॉर्डर: ट्रांसपोर्टर से ज्यादा तस्करों में हर्ष,रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा बॉर्डर
सोनौली बॉर्डर: ट्रांसपोर्टर से ज्यादा तस्करों में हर्ष,रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा बॉर्डर
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर से लेकर 20 किलोमीटर तक नेपाल जाने वाले माल वाहक ट्रको की लंबी कतार को लेकर नेपाल और भारत के अधिकारियों ने एक बैठक कर काफी मंथन किया और निर्णय लिया कि बॉर्डर को 1 घंटे और अधिक खोला जाए जिससे कि माल वाहक ट्रके अधिक से अधिक संख्या में नेपाल जा सके। सोनौली बॉर्डर 11:00 बजे रात्रि तक खुला रहेगा।
हालांकि इस सूचना से जहां ट्रांसपोर्टर बहुत खुश हैं। वही सबसे ज्यादा प्रसन्नता उन तस्कर केरियरो को है जो अब रात्रि के अंधेरे में में ट्रैकों से अवैध माल सामान रखकर नेपाल पहुंचने में उन्हें काफी सुविधा होगी।
बता दें कि बीते मंगलवार को भारत नेपाल के अधिकारियों की सहमति के बाद बुधवार की रात से 11:00 बजे तक वाहनों का नेपाल जाना शुरू हो गया। जिसका परिणाम रहा की 20 किलोमीटर तक लगे वाहनों की कतार अब 12 किलोमीटर तक पहुंच गया है। बॉर्डर एक घंटा अधिक रात में खुलने का सबसे ज्यादा खुशी कैरियर और तस्करो को है जिन्हें अब नेपाल अवैध माल सामान पहुंचने में काफी सुविधा होगी।
बता दे की इस समय भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर तमाम तस्कर गैंग शक्रिय है जो भारत से माल सामान कुछ और लोड कराते रहे हैं पास कुछ और सामान करा देते हैं जो बेधड़क भारत से नेपाल पहुंच जाता है। नेपाल भैरहवां कस्टम के अन्दर किसी अधिकारी ने ट्रको की जांच किया तो फस गए नहीं तो सेटिंग गेटिंग के बदौलत अपना कम कर लेते हैं। इधर इस महीने में लगातार इस तरह का कई मामला प्रकाश में आय जो सरहद के दोनों पार के सीमाओ मे चर्चा का विषय बना रहा।
बताते चले कि इस तरह का कार्य तो दिन के उजाले में हो रहा था तो यह स्थिति थी अब भारत से नेपाल माल वाहक रात के अंधेरे में जाएंगे तो क्या स्थिति होगी? ऊपर से अधिक से अधिक संख्या में मालवाहक ट्रैकों को भारत से ही नहीं नेपाल से भी निकलने की आधिकारी, कर्मचारी, एजेंटो में होड़ होगी । ऐसे में मालवाहक ट्रैकों की कितनी जांच होगी आप सहज अंदाज़ लगा सकते हैं। फिलहाल सरहद के सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे समय में चौकन्ना रहने की जरूरत है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





