ट्रकों के कटिंग के खेल को लेकर नेपाल तक खासा चर्चा में नौतनवा पुलिस
ट्रकों के कटिंग के खेल को लेकर नेपाल तक खासा चर्चा में नौतनवा पुलिस
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर से लेकर 10 किमी तक ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। ऐसे में ट्रकों को सीमा पार कराने के लिए ट्रकों की कटिंग का खेल शुरू हो गया है और नौतनवा पुलिस ट्रकों के कटिंग के खेल को लेकर इस समय खासा चर्चा में है।
खबरों के मुताबिक कटिंग कराने की सूचना और हंगामा के बाद प्रभारी निरीक्षक नौतनवां मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ बुधवार की देर रात छपवा तिराहे पहुंचे इस दौरान एक ट्रक चालक कतार तोड़कर तेजी से आगे बढ़ रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई और उसे सीज कर दिया।
पुलिस ने ट्रक चालक की तहरीर पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
नौतनवा पुलिस को मिले तहरीर में चालक असलम निवासी टिल्लूपूरा थाना नखास जनपद संभल ने बताया कि वह दिल्ली से माल लेकर नेपाल जा रहा था। रंजीत नामक युवक आया और ट्रक पास कराने के लिए कहा। उसने अपना मोबाइल नंबर दिया और पांच हजार रुपए लिया और सीधे नेपाल ले जाने की बात कही।
पुलिस ने चालक असलम की तहरीर पर रंजीत पता अज्ञात और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध तरीके से वसूली करने, धमकी देकर भय पैदा करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया एक ट्रक को सीज कर एक नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।
बता दे की नौतनवा थाना क्षेत्र से शुरू हुए ट्रैकों की कटिंग के खेल में नौतनवा पुलिस इस समय नौतनवा से लेकर नेपाल तक खास चर्चा में है। प्रत्येक मोटर मालिक छपवा बैरियर किसी भी तरह पार कर बॉर्डर पर पहुंचाना चाहता है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





