नेपाल भारत मैत्री संघ का चौथा अधिवेशन: छाया रहा सोनौली बॉर्डर का मुद्दा

नेपाल भारत मैत्री संघ का चौथा अधिवेशन: छाया रहा सोनौली बॉर्डर का मुद्दा
नेपाल भारत मैत्री संघ का चौथा अधिवेशन: छाया रहा सोनौली बॉर्डर का मुद्दा
बैजू यादव समाजवादी नेता नेपाल भारत मैत्री संघ के मंच से बोलते हुए।

नेपाल भारत मैत्री संघ का चौथा अधिवेशन: छाया रहा सोनौली बॉर्डर का मुद्दा

नेपाल भारत मैत्री संघ का चौथा अधिवेशन: छाया रहा सोनौली बॉर्डर का मुद्दा नेपाल भारत मैत्री संघ का चौथा अधिवेशन: छाया रहा सोनौली बॉर्डर का मुद्दाभैरहवां जिला शाखा के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, सचिव मधुसूदन खनाल, कोषाध्यक्ष चंद्रिका मणि चुने गए।

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
तस्करों को रोकिए और आम जनता के लिए पांच हजार रुपये तक की जरूरत की सामान लाने के लिए छूट मिलना चाहिए। हम इस मांग का पूरा समर्थन करते हैं। नेपाल के पर्यटक व्यवसाय को बढावा देने के लिए तीन लाख रु० तक बिना किसी रोक-टोक के नेपाल में लाने की अनुमति मिलनी चाहिए।
उक्त बातें आज शनिवार को नेपाल भैरहवां के एक होटल में आयोजित नेपाल भारत मैत्री संघ के चौथे अधिवेशन को संबोधित करते हुए सिद्धार्थनगर के मेयर इश्तियाक अहमद ने कही।
इसके पहले नेपाल भारत मैत्री संघ जिला शाखा रूपंदेही के चौथे अधिवेशन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र कुमार झा ने कहा भारत ही हमारा असली मित्र है और रहेगा इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मैत्री संघ हमेशा कार्यकर्ता रहा है। भारत नेपाल के बॉर्डर पर उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए हम चिंतित हैं। कुछ व्यक्ति संबंध बिगड़ने का कार्य कर रहे हैं, किंतु हमें ऐसे लोगों से सजग रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम के अतिथि भारत किसी ने कहा कि नेपाल भारत मैत्री संबंधों को मधुर बनाने पर विचार होना चाहिए, जब तक धरती है भारत नेपाल का संबंध रहेगा। नेपाल की भूमि पर भारत विरोधी गतिविधि संचालित नहीं होने देंगे।
अधिवेशन को व्यापारी नेता विजय रौनियार, बबलू सिंह,रामानंद रौनियार, वासुदेव हिमाल, बैजू यादव, मोहनलाल शर्मा, संजय बजिमय, दीपक पौडल, श्रीचंद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया।
जब कि नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा भैरहवां की तरफ से आमंत्रित अतिथि सोनौली कस्टम विभाग के सुपरीटेंडेंट एस.के पटेल को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
मैत्री संघ के अधिवेशन में नेपाल भारत के सोनौली बॉर्डर पर भारत से ₹100 की समान पर नेपाल में कस्टम ड्यूटी लिए जाने का मुद्दा छाया रहा। नेपाल भारत मैत्री संघ के केंद्रीय पदाधिकारी ने इस मुद्दे को स्थानीय प्रशासन से लेकर भारतीय दूतावास और मंत्रालय तक ले जाने की बात कही और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

भैरहवां जिला शाखा के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, सचिव मधुसूदन, कोषाध्यक्ष चंद्रिका मणि चुने गए।
नेपाल भारत मैत्री संघ जिला शाखा रूपंदेही के चौथे अधिवेशन में आज जिला शाखा रूपंदेही का 14 सदसीय कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, सचिव मधुसूदन खनाल , कोषाध्यक्ष चंद्रिका मणि त्रिपाठी, इकबाल खान, जया उपाध्याय उपाध्यक्ष, रुकमागत पांडे सदस्य, एजाज वारिस, अरुण कुमार श्रेष्ठ, भागीरथ, गणपत प्रसाद गुप्ता, टिका कुमारी भटराई, गणेश पटेल, सपना हमाल, दुर्गा श्रेष्ठ सभी सदस्य चुने गए। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण कराया गया और फिर उन्हें प्रमाण पत्र नेपाल भारत में मैत्री संघ के कार्य वाहक केंद्रीय अध्यक्ष ने सौपा। महाराजगंज -उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे