सोनौली कस्बे में पांच लावारिस कुत्तों की मौत, नगर पंचायत टीम एक्शन में
सोनौली कस्बे में पांच लावारिस कुत्तों की मौत, नगर पंचायत टीम एक्शन में
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत नेपाल सीमा पर स्थित व्यापारिक महत्व का कस्बा सोनौली में आज पांच अलग-अलग स्थानो पर लावारिस कुत्तों की मौत नगर पंचायत में चर्चा का विषय बना हुआ।
बता दे कि सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर एसएसबी रोड, जुगौली रोड पर लावारिस कुत्तों की रहस्मयी मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। रहस्यमय ढंग से कुत्तों की मौत से पशुपालक अपने जानवरों को लेकर चिंतित है।
कुछ लोगों का कहना है कि मौसम के बदलाव और किसी वायरस से कुत्ते एक-दो दिन बीमार रहतेहैं और फिर मौत हो जा रही है।
इस संबंध में आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की एक टीम लगाकर सभी कुत्तों को उचित स्थान पर दफना दिया जाएगा। साथ ही कस्बे में सफाई व्यवस्था और आवश्यक दबाव की छिड़काव भी कराए जाएंगे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





