सोनौली बॉर्डर: एसडीएम और अध्यक्ष ने साफ सफाई कर किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प

सोनौली बॉर्डर: एसडीएम और अध्यक्ष ने साफ सफाई कर किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प

सोनौली बॉर्डर: एसडीएम और अध्यक्ष ने साफ सफाई कर किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्पसोनौली बॉर्डर: एसडीएम और अध्यक्ष ने साफ सफाई कर किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर अध्यक्ष सोनौली हबीब खान, एसडीएम नौतनवा तथा अधिशासी अधिकारी एवं समस्त सभासद और कर्मचारीगण संयुक्त रूप से पहुंच कर भारत द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर साफ सफाई कर श्रमदान करते हुए नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
बता दें कि आज रविवार को भारत- नेपाल सीमा के आदर्श नगर पंचायत सोनौली के 14 वार्डों में जहां सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में सर सफाई कर श्रमदान किया वहीं सोनौली नगर पंचायत के रोड़वेज डिपो, टैक्सी स्टैण्ड, रामजानकी मन्दिर, पुलिस चौकी के पास अध्यक्ष हबीब खान, एसडीएम नौतनवा, अधिशासी अधिकारी सोनौली राहुल यादव तथा नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया। सभी ने नगर पंचायत को स्वच्छ रखने का शपथ लिया।
इस मौके पर सभासद करम हुसैन, पप्पू खान, निजामुद्दीन खान, प्रदीप नायक,सागर धवल, अमीर आलम, राजकुमार नायक, वकील अहमद, राधेश्याम यादव, राम अचल, राजेश गुप्ता, विजय कुमार, विनय यादव, कमरुद्दीन, वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव तथा नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे