सोनौली बार्डर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी जयंती,अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

सोनौली बार्डर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी जयंती,अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में आज हबीब खान अध्यक्ष सोनौली अपने समस्त सभासदों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
आज सोमवार की सुबह आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय पर अध्यक्ष सहित सभी सभासदगण, पंचायत कर्मचारी, गणमान्य नागरिक पहुंचे। हबीब खान अध्यक्ष सोनौली अपने समस्त सभासदों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्री खान ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे आज पूरे विश्व में शान्ति और सद्भाव की आवश्यकता है। उनकी शिक्षा का अनुसरण ही गांधी जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पहले अध्यक्ष हबीब खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।
इस मौके पर सभासद करम हुसैन, पप्पू खान, निजामुद्दीन खान, प्रदीप नायक,सागर धवल, अमीर आलम, राजकुमार नायक, वकील अहमद, राधेश्याम यादव, राम अचल, राजेश गुप्ता, विजय कुमार, विनय यादव, कमरुद्दीन, समाज सेवी संजय कनौजिया, हाजी जैस मोहम्मद, वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव तथा नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





