मेरी माटी मेरा देश, निकाली गई अमृत कलश यात्रा, अध्यक्ष ने घर-घर से एकत्र की मिट्टी
मेरी माटी मेरा देश, निकाली गई अमृत कलश यात्रा, अध्यक्ष ने घर-घर से एकत्र की मिट्टी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: आदर्श नगर पंचायत सोनौली द्वारा भारत नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज सोमवार को अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के तहत आदर्श नगर पंचायत कार्यालय सानौली से अमृत कलश यात्रा निकाली गई। अमृत कलस को लेकर अध्यक्ष सोनौली हबीब खान नगर पंचायत कार्यालय से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर पंचायत सोनौली के शहीदों के सम्मान में एक-एक घरों पर जाकर कलश में मिट्टी और अक्षत एकत्रित किया।
अमृत कलश यात्रा में एसएसबी के सहायक कमांडेंट सोनौली, सोनौली नगर पंचायत के सभासद करम हुसैन, पप्पू खान, निजामुद्दीन खान, प्रदीप नायक,सागर धवल, अमीर आलम, राजकुमार नायक, वकील अहमद, राधेश्याम यादव, राम अचल, राजेश गुप्ता, विजय कुमार, विनय यादव, कमरुद्दीन, समाज सेवी संजय कनौजिया वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव तथा नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





