सोनौली: आगे-आगे कैदी पीछे-पीछे दौड़ रही थी नेपाल पुलिस, बॉर्डर पर पकड़ा गया

सोनौली: आगे-आगे कैदी पीछे-पीछे दौड़ रही थी नेपाल पुलिस, बॉर्डर पर पकड़ा गया

सोनौली: आगे-आगे कैदी पीछे-पीछे दौड़ रही थी नेपाल पुलिस, बॉर्डर पर पकड़ा गया
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली बॉर्डर पर भारत नेपाल के पुलिस कर्मियों में आज लगभग 4:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया जब नेपाल पुलिस भारतीय सीमा के चप्पे चप्पे पर खड़ी हो गयी। सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर नेपाल पुलिस के जवानों का चहल कदमी तेज हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाए नेपाल पुलिस के जवान बॉर्डर पर ही एक व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया और नेपाली सीमा में खींच ले गए।जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को करीब चार बजे नेपाल भैरहवां की तरफ से एक कैदी सीमा की तरफ भागते हुए आया । जिसके पीछे नेपाल के करीब 15 पुलिसकर्मी दौड़ रहे थे। कैदी आगे आगे पुलिसकर्मी पीछे-पीछे दौड़ते पुलिस कर्मियों को देख जब तक लोग कुछ समझ पाए कैदी भारतीय सीमा की तरफ भागा लेकिन उक्त कैदी भारतीय सीमा मे पहुंचता उसके पहले ही नेपाल पुलिसकर्मियों ने बॉर्डर पर घर कर पकड़ लिया और नेपाल लेकर चले गए।
सूत्रों की माने तो उक्त कैदी को दो पुलिसकर्मी हथकड़ी लगाकर अदालत के ला रहे थे। इसी बीच कैदी भाग खड़ा हुआ। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाए वह पुलिसकर्मियों से दूर हो गया।नेपाल सीमा के बेलहिया पुलिस को सूचना दी गई और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि नेपाल पुलिस द्वारा सूचना आई थी कि नेपाल से कैदी भाग कर भारतीय सीमा की तरफ आ रहा है लेकिन उसे पुलिसकर्मियों ने नेपाल सीमा में पकड़ लिया है। फिलहाल इस मामले में नेपाल पुलिस का पक्ष अभी नहीं मिल पाया है। 
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे