ट्रेन में मिला लावारिश बैग, सुपुर्दगी को लेकर आपस में ही भिड़ गये जीआरपी व आरपीएफ कर्मी
ट्रेन में मिला लावारिश बैग, सुपुर्दगी को लेकर आपस में ही भिड़ गये जीआरपी व आरपीएफ कर्मी
– बैग को ट्रेन में रख वापस भेजा फरेंदा
आईएन न्यूज, नौतनवा
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को तब जमकर हंगामा खड़ा हो गया।जब स्टेशन पर पहुंची इंटरसिटी ट्रेन में एक बड़ा लावारिस बैग की सुपुर्दगी को लेकर जीआरपी और आरपीएफ कर्मी आपस में ही तनातनी पर आमादा हो गये। जमकर नोंक झोंक हुई। मगर कोई हल न निकलने पर बैग को ट्रेन पर वापस रख फरेंदा भेज दिया गया।
ट्रेन में मिले लावारिस बैग को ट्रेन में गश्त कर रहे जीआरपी जवानों ने बरामद किया था। वह बैग को आरपीएफ नौतनवा को दे रहे थे। मगर आरपीएफ ने यह कह मना कर दिया कि वह बिना लिखापढी किये बैग को नहीं लेगे। वहीं दूसरी तरफ जीआरपी कर्मी भी बिना लिखापढी के बैग देने की बात पर अड़ गये। जिस बात बिगड़ गयी। कुछ यात्रियों के हस्तक्षेप के बाद विवाद तो शांत हो गया। बैग भी उसी ट्रेन में फिर वापस रख दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बैग लाक था। जिसकी जांच आनन्दनगर में की जा रही है।





