विधायक नौतनवा जनसंवाद के बाद दिन भर क्षेत्र में नवीन प्रतिष्ठानों का करते रहे उदघाटन

विधायक नौतनवा जनसंवाद के बाद दिन भर क्षेत्र में नवीन प्रतिष्ठानों का करते रहे उदघाटन

सोनौली में स्वीट्स की दुकान का उद्घाटन करते हुए विधायक नौतनवा

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का आज का दिन काफी व्यस्त और भाग दौड़ वाला रहा। सुबह भगवान भोलेनाथ के दर्शन के बाद क्षेत्र भ्रमण पर जुट गए। नौतनवा कस्बे में सर्व समाज के लोगों के साथ एक बैठक कर सुबह की चाय उनके साथ पिया। इसके उपरांत नौतनवा विकासखंड के करीब आधा दर्जन गांव का भ्रमण किया और लोगों से सीधा संवाद किया। संवाद के क्रम में ग्राम महरी एवं ग्राम कोहरगडडी टोला छितवनिया में सम्मानित नागरिकों की समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बरखू निषाद के घर शोक संवेदना प्रकट करते हुए विधायक नौतनवा

इसी क्रम में सोनौली क्षेत्र के निषाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बरखू निषाद के घर ब्रह्म भोज में गए और उनके कुशल छेम जाना। इसके उपरांत सोनौली नगर पंचायत के एसएसबी रोड पर स्थित एक नए मिष्ठान की दुकान का रिबन काटकर उद्घाटन किए और उपस्थित लोगों से बातचीत की।
दुकान के प्रोपराइटर संतोष मद्धेशिया ने विधायक को रामनामी पटका और फूल माला बनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत के मौके पर भाजपा नेता प्रदीप पांडे, प्रदीप सिंह, दीपक बाबा, मस्तु पांडे,भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रेम जासवाल, संजू जायसवाल, सनी मद्धेशिया, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बजाज मोटरसाइकिल शोरूम का उद्घाटन करते हुए विधायक नौतनवा

उद्घाटन के क्रम में नौतनवा ठूठीबारी मार्ग के ठूठीबारी में स्थित बजाज शोरूम का उदघाटन किया। जब कि बरगदवा बजार में एक जनरल मर्चेंट की दुकान का भी विधायक ऋषि त्रिपाठी उद्घाटन किया।

बरगदवा बाजार में एक मिष्ठान की दुकान का उद्घाटन करते हुए विधायक

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Translate »