इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या होगी दूर– ऋषि त्रिपाठी
इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या होगी दूर– ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज भैरहवा डेस्क:
भैरहवां मे आयोजित लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव के उद्घाटन में पहुंचे बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नेपाल और भारत के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और आगे भी मजबूत रहेंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर पल हर क्षण नेपाल की खुशहाली और उन्नति के बारे में सोचते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह भगवान बुद्ध और माता सीता की धरती है। यहा काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ भी विराजमान हैं ऐसे में यहां की करोड़ों करोड़ जनता बहुत भाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से रोटी-बेटी ही नहीं वल्कि खून का रिश्ता है। हमें इसे संजोकर रखना होगा। सीमा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीमा पर भारतीय क्षेत्र में आइसीपी का निर्माण चल रहा है जो शीघ्र तैयार हो जाएगा। इससे नेपाल को व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सोनौली बार्डर के सुंदरीकरण के लिए जिलाधिकारी से वार्ता हुई है पुनः वार्ता कर इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
नेपाल भैरहवा स्थित अंचलपुर में नेपाल सरकार के केन्द्रीय उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री रमेश रिजाल, संघीय महिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री अनीता देवी शाह, उत्तर प्रदेश नौतनवां विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर छठवें लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव का पूरे विधि-विधान से भव्य उद्घाटन किया।
महोत्सव के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री रमेश रिजाल ने कहा कि सरकार जनता के हक और हुकूक के लिए इमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने ने कहा कि व्यापार,कृषि और पर्यटन को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी चल रही है ऐसे में इसका असर नेपाल पर भी पड़ा है। इससे उबरने का रास्ता खोजा जा रहा है। वही मंत्री अनीता देवी शाह ने कहा कि लुंबिनी महोत्सव सफल हो इसकी हम कामना करते हैं। इससे पहले उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ ने महोत्सव के बारे विस्तृत जानकारी मंत्रियों को दी।
लुंबिनी प्रदेश के गृह मंत्री संतोष पाण्डेय ने महोत्सव के सफल होने की आयोजन समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी।
भैरहवा नगर पालिका अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि यहां पर पर्यटन,कृषि, उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नेपाल को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। विशेषकर नेपाल के लुंबिनी, जनकपुर धाम, पशुपति नाथ, मुक्ति नाथ, मनोकामना जैसे धार्मिक स्थलों भारतीय पर्यटकों को विशेष सुविधा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेपाल में आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते लाखों की संख्या में नेपाल युवा देश से रोजगार के भारत सहित खाड़ी देशों में जा रहे हैं। इस पर अगर सरकार ने अमल नहीं किया तो देश की दशा और खराब होगी।

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मल्ल, पूर्व मंत्री हकीकुल्ला खान, लुंबिनी प्रदेश के कृषि तथा भूमि सुधार मंत्री अहीर, माननीय सुमन शर्मा रायमाझी, देवी प्रसाद चौधरी, उमा अधिकारी, प्रमुख जिलाधिकारी रूपंदेही गणेश आर्याल, टंक प्रसाद पोखरेल, नेपाल-भारत मैत्री संघ के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, पशुपति कांदू, अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, अनिल ज्ञवाली समेत बड़ी संख्या में व्यवसाई, भारत व नेपाल के मीडिया कर्मी, नौतनवा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल मौजूद रहे। रूपंदेही/ नेपाल



