सोनौली बॉर्डर: 1000 किलो प्याज के साथ तीन कैरियर गिरफ्तार, चालान

सोनौली बॉर्डर: 1000 किलो प्याज के साथ तीन कैरियर गिरफ्तार, चालान

सोनौली बॉर्डर: 1000 किलो प्याज के साथ तीन कैरियर गिरफ्तार, चालान
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्याज की तस्करी को लेकर सीमा पर सुरक्षा कर्मियों ने गस्त तेज कर दिया है। आज रविवार को सोनौली पुलिस ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर प्याज भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में जुटे कैरियरो की घेराबंदी कर दो आटो पर लदे करीब 1000 किलो प्याज बरामद कर तीन व्यक्तियों को अपने गिरफ्त में ले लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि आज सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट,जसवल तथा केवटलिया से नेपाल वाले मार्ग पर घेराबंदी कर तस्करी के जरिए नेपाल प्याज भेजने के प्रयास में जुटे तीन कैरियरों को गिरफ्तार कर दो ऑटो पर लदे 33 बोरा प्याज बरामद कर तीन करियर को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पकड़े गए करियरो का नाम गोलू, दुर्गा, आशीष है। एक परसामलिक थाना क्षेत्र तो दो सोनौली थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। तीनों कैरयरो को कस्टम की धारा में चालान कर सामान सहित कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे