सोनौली बॉर्डर: नशीले सिरप की खेप के साथ गिरफ्तार युवक का काठमांडू तक फैला है नेटवर्क
सोनौली बॉर्डर: नशीले सिरप की खेप के साथ गिरफ्तार युवक का काठमांडू तक फैला है नेटवर्क
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल सीमा के सोनौली थाना क्षेत्र में नेपाल के एक युवक के पास से पुलिस ने नशीले सीरप की एक खेप बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नेटवर्क सोनौली से लेकर काठमांडू तक फैला हुआ है।
मिले खबरों के मुताबिक देर शाम को सोनौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के रजिया घाट के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान एक युवक को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दबोच कर उसकी तलाशी लिया तो नशीले दवा की एक खेप बरामद किया। पकड़े गए दवा में सौ एमल के 27 सीसी प्रतिबंधित सिरप बरामद किया। युवक प्रतिबंधित सिरप को लेकर नेपाल ले जा रहा था। युवक ने पुलिसिया पूछताछ में भी बताया कि सोनौली से लेकर काठमांडू तक उसका नेटवर्क फैला है। नशे के इस कारोबार में सोनौली के भी कुछ युवको से उसके तार जुड़े है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम वीरेंद्र निषाद पुत्र पालटू निवासी बेलहिया नेपाल वार्ड नंबर 1जिला रूपंदेही बताया है।
उन्होंने अभी बताया कि पकड़ा गया युवक सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा में निवास करता है। प्रतिबंधित सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस की धारा 8/21/23 में चलान किया गया है
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





