भैरहवां में पूर्व राजा का भव्य स्वागत, राजा लाओ देश बचाओ के लगे नारे

भैरहवां में पूर्व राजा का भव्य स्वागत, राजा लाओ देश बचाओ के लगे नारे

भैरहवां में पूर्व राजा का भव्य स्वागत, राजा लाओ देश बचाओ के लगे नारेभैरहवां में पूर्व राजा का भव्य स्वागत, राजा लाओ देश बचाओ के लगे नारे

आई एन न्यूज भैरहवां/ नेपाल
रूपनदेही के भैरहवा में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का नागरिकों द्वारा भव्य अभिनंदन स्वागत किया गया है।
अभिनंदन कार्यक्रम में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह, पूर्व महारानी कोमल राज्य लक्ष्मी, बेटी प्रेरणा समेत सभी शामिल हुए। इनके स्वागत मे समारोह मे विभिन्न जिलों बड़ी संख्या में आए महिला पुरुषों एवं विभिन्न संगठनों ने झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया।
नागरिक अभिनंदन समारोह की मूल आयोजन समिति के संयोजक डाॅ. राम प्रसाद बस्याल ने कहां है कि लोग पूर्व राजा को देश के संरक्षक के रूप में चाहते है। पूर्व सांसद गंगा चौधरी ने दावा किया कि राजशाही के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ा है क्योंकि पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कार्यक्रम में आम नागरिको द्वारा ‘राजा लाऔ देश बचाऊ’ जैसे नारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री निरंजन थापा ने रूपनदेही 3 के प्रतिनिधि सभा के सदस्य दीपक बोहरा की ओर से स्वागत भाषण दिया और देश में दलीय व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाते हुए उन्हें बहाल कर देश का नेतृत्व करने को कहा।
पूर्वराजा शाह भैरहवा पहुंचे थे।उन्होंने भैरहवा के होटल सिद्धार्थ भिलासा में रहकर धार्मिक और व्यक्तिगत मुलाकातें की है।
समारोह में यूएमएल, कांग्रेस, माओवादी, तराई-केंद्रित पार्टियों के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओ भाग लिया हैं। समारोह के समन्वयक यूएमएल के पूर्व नेता बसयाल जी है।

भैरहवा, रूपंदेही नेपाल।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे