चेयरमैन नौतनवां आज दर्जनों सभासदों के साथ लेगें भाजपा की सदस्यता

चेयरमैन नौतनवां आज दर्जनों सभासदों के साथ लेगें भाजपा की सदस्यता

चेयरमैन नौतनवां आज दर्जनों सभासदों के साथ लेगें भाजपा की सदस्यता
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आज नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की उपस्थिति में नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी आज भाजपा का दामन थाम लेंगे, खबरों के अनुसार चेयरमैन के साथ साथ बड़ी संख्या में सभासद और समर्थक भी भाजपा का दामन थामेंगे।
आपको बता दे की बीते नगर पालिका के चुनाव में बृजेश मणि त्रिपाठी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी जीत दर्ज की थी, जिसके बाद आज उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। राजधानी लखनऊ के भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी विधिवत सदस्यता ग्रहण कराएंगे। उधर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के सदस्यता से भाजपा कार्यकर्ताओं समेत सभी नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने कुछ सभासद एवं समर्थकों के साथ लखनऊ के लिए कुछ कर गए हैं। साथ ही अपने तमाम समर्थकों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे