नौतनवा में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाब

नौतनवा में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाब
नौतनवा में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाब
बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा शिव बारात में

नौतनवा में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाबनौतनवा में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाबनौतनवा में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाबनौतनवा में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाबनौतनवा में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाब

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:

महाशिवरात्रि का पावन पर्व नौतनवां में आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बे के अति प्राचीन ठाकुर मंदिर से शिव सेवा समिति द्वारा विभिन्न झांकियो के साथ शिव बारात निकाली गयी जो नगर के जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, पुराने नौतनवा चौराहे से मुख्य मार्ग से होते हुए शिव बारात झारखंडी मंदिर पहुंचेगा।  शिव बारात मे हर-हर महादेव के उद्घोष से आज पूरा नगर गूंज उठा। आज शुक्रवार की दोपहर को बरात निकलनी। जिसमें विभिन्न तरह की झांकियां देखने को मिली, कोई नरमुंडों का माला पहने नित्य कर रहा था। तो कोई शिव गण के रूप मे घूम रहा था। इनके साथ ही बड़ी संख्या में युवा भी बैंड बाजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे। शिव बरात में नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी भी अपने सभासदों के साथ साथ चल रहे थे। शिव बारात में लोगों ने जमकर गुलाल अबीर उड़ाया। शिव बारात में उमड़े जन सैलाब में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौतनवा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय स्वयं अपने पूरे दलबल के साथ बारात के साथ लग रहे।

https://www.facebook.com/share/v/k15TzJmin2RDsMZW/?mibextid=oFDknk

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे