आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, कमरे में हुआ कैद; पुलिस पहुंची तो खुला राज, पंचायत ने करा दी शादी”
“आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, कमरे में हुआ कैद; पुलिस पहुंची तो खुला राज, पंचायत ने करा दी शादी”
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब अपनी बीमार प्रेमिका का हालचाल जानने और उसे दवा देने पहुंचे एक युवक को परिजनों ने चोर समझकर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इसके बाद पूरे गांव में घंटों पंचायत चली और आखिरकार दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया।
जानकारी के अनुसार, युवक का गांव के ग्राम प्रधान की भतीजी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर युवक देर रात दवा लेकर उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों बातचीत कर ही रहे थे कि घरवालों को आहट मिल गई।
आहट सुनते ही परिजनों ने किसी चोर के घर में घुसने की आशंका जताई और बिना देर किए बाहर से कमरे में ताला जड़ दिया। कमरे के अंदर फंसे युवक और युवती की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खुलवाया गया तो अंदर युवक और युवती को देखकर सभी हैरान रह गए। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी बीमार प्रेमिका का हाल जानने और दवा देने आया था।
मामला सामने आने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्षों और गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत चली। अंततः पंचायत ने दोनों के प्रेम संबंध को देखते हुए उनकी शादी कराने का फैसला लिया, जिस पर दोनों परिवार भी सहमत हो गए।
घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में देर रात तक इस प्रेम कहानी और पंचायत के फैसले की चर्चा होती रही।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


