समाजसेवी, उद्योगपति सुधाकर जायसवाल आज कैसे मना रहे अपना जन्मदिन आप भी जाने

समाजसेवी, उद्योगपति सुधाकर जायसवाल आज कैसे मना रहे अपना जन्मदिन आप भी जाने

समाजसेवी, उद्योगपति सुधाकर जायसवाल आज कैसे मना रहे अपना जन्मदिन आप भी जाने
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
शिक्षा समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों को सीखता है। इसलिए बच्चों को शिक्षा आवश्यक है।
बच्चा समाज से तभी जुड़ पाता है जब वह उस समाज विशेष के इतिहास से अभिमुख होता है। शिक्षा से किसी भी बच्चे को अछूता नहीं रहने देना है।
उक्त बातें आज नौतनवा के वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति सुधाकर जायसवाल ने दो बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लेते हुए उनका आज नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दाखिला करते हुए कहीं।
बता दे कि आज नौतनवा नगर के समाजसेवी उद्योगपति सुधाकर जायसवाल का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर श्री जायसवाल ने आज अपने मुहल्ले वार्ड नंबर 7 बिशुनपुरवा के दो बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लेते हुए उनका आज नौतनवा कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर नौतनवा विद्यालय में दाखिला कराते हुए दोनों बच्चों के एक वर्ष का फीस तथा कॉपी, किताब, बैग सब कुछ उपलब्ध कराया है।
श्री जायसवाल आज अपने जन्मदिन पर सुबह करीब 10:00 बजे दोनों मासूम बच्चे जिनकी उम्र 5 और 7 वर्ष है। बहन विमल और भाई रितेश दोनो बच्चो को अपनी गाड़ी में बैठा कर विद्यालय ले गये और विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद त्रिपाठी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए दोनों बच्चों के दाखिले के लिए उन्हें चेक प्रदान किया।
इसके उपरान्त विद्यालय परिवार ने अपने प्रबंधक सुधाकर जायसवाल को जन्म की जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
बताते चले की समाजसेवी सुधाकर जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर नौतनवा के प्रबंधक भी हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे