सोनौली मे रोडवेज कन्डेक्टर का रूपये से भरा बैग चोरी
सोनौली मे रोडवेज कन्डेक्टर का रूपये से भरा बैग चोरी
टिकट मशीन और बैग मिला रोडबेज डीपो के बगल के खेत मे
सोनौली कार्यालय/महराजगंज
अन्तरराष्ट्रीय महत्व के रोडवेज बस डीपो सोनौली मे दिल्ली से चल कर आयी राप्ती डीपो की बस नम्बर यूपी53सीटी5483 के चालक का रूपये से भरा बैग तथा टिकट मशीन समेत चोरी हो गया। बस परिचलक ने सोनौली पुलिस को तहरीर दिया हैं।
शुक्रवार की देर रात को सोनौली बस डीपो मे पहुचा राप्तीनगर डीपो का बस यात्रियो को डीपो मे उतारकर बस को वही खडा कर दिया और बस के दो परिचालक तथा एक चालक बस मे ही सो गये रात्रि के किसी पहर उनका नीद टूटा तो देखा कि रूपये से भरा बैग जिसमे टिकट मशीन भी रखा था। चोरी हो गया चालक परिचालक सभी रात मे बैग को काफी डूढा लेकिन नही मिला तो शनिवार को सुबह बैग चोरी होने की सूचना अपने उच्चाधिकारियो समेत सोनौली पुलिस को दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुच कर जाच पडताल किया। इसी बीच परिचालक का बैग बगल के खेत मे फेका पडा मिला जिसमे टिकट काटने वाली मशीन तथा अन्य समान मिल गया। किन्तु लगभग पैतालिस हजार रुपये गायब था। परिचालक कृष्णमोहन श्रीवारस्तव तथा हरिओम श्रीवास्तव ने सोनौली पुलिस को तहरीर दिया है। इस सम्बंध मे सोनौली कोतवाल आर0के0सिह ने कहा कि परिचलक ने बैग कही रख दिया था और गायब हो गया। गायब होने की सूचना आया है। मुकदमा लिखा जा रहा है।





