सिंगापुर के सोना के साथ नौतनवा मे दो तस्कर गिरफ्तार –पूछ ताछ जारी
सोनौली कार्यालय / महराजगंज
नौतनवा कस्टम के सचल दल ने रविवार को बनैलिया मंदिर चौराहे के पास से दिल्ली के लालकुंआ निवासी दो तस्करों के पास से 15 लाख का सोना बरामद किये जाने की खबर है । तस्कर सिगापुर से सोना खरीद कर काठमांडू पहुंचे थे। वहां से सानौली के रास्ते गोरखपुर होते हुए दिल्ली के लिए निकले थे लेकिन जांच के दौरान पकड़े गए।
एक कस्टम अधिकारी नो अपना नाम न छापने की सर्त पर बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान मोहम्मद जुहैब हुसैन और मो. जीशान अंसारी के रूप में हुई है। दोनों लाल कुंआ दिल्ली के रहने वाले अपने को बता रहे है । वे सिगापुर से सोने का 466 ग्राम बिस्किट लेकर हवाई मार्ग से काठमांडू पहुंचे। वहां से निजी वाहन से सोनौली के रास्ते गोरखपुर होते हुए दिल्ली जा रहे थे। नौतनवा की कस्टम सचल टीम ने जांच के दौरान नौतनवा बाईपास पर दबोच लिया। कस्टम विभाग ने पकड़े गए सोने की कीमत 15 लाख रुपए आंका है। सहायक आयुक्त कस्टम मधुकर आनंद ने पत्रकारो को बताया कि सोने को सीज कर दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। हाला कि सोना सिगापुर का होना बताया जा रहा है । अभी कुछ अस्पष्ट कहा नही जा सकता कि सोना कहा से लेकर आये है और कहा का है ।





