नौतनवा: पौधा रोपण कर मनाया गया वन महोत्सव
नौतनवा: पौधा रोपण कर मनाया गया वन महोत्सव
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर स्थित विश्वम्भरनाथ जनता इंटर कालेज में आज वन महोत्सव के तहत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया व नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पौधारोपण कर वन महोत्सव के तहत लोगो से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अपील किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वन विभाग के सीओ, प्रधानाचार्य प्रभात पाण्डेय, अध्यापक प्रभाकर मिश्रा, सभासद अनिल जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल व निखिल गोयल, आनंद मिश्रा सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































