निचलौल में तस्करों का हमला:एसएसबी जवान घायल

निचलौल में तस्करों का हमला:एसएसबी जवान घायल

निचलौल में तस्करों का हमला: एसएसबी जवान घायल
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के करमिशवा में तस्करों द्वारा एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों पर हमला किए जाने का मामला सामने आ रहा है। इस हमले में कई जवान घायल हो गए हैं और एक जवान का हाथ टूट गया है। जवान पेट्रोलिंग के दौरान इस हमले का शिकार हुए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थानाध्यक्ष निचलौल को मौका मुआयना करने के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कहा है कि वाहन को क्षतिग्रस्त करने की बात असत्य है और अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस इस प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है और तस्करों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसएसबी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है ।
इस सम्बंध में एसएसबी के जिम्मेदार अधिकारियो का पक्ष अभी नहीं मिल पाया मिलते ही उसे लिखा जायेगा।
महराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे