मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पालिका अध्यक्षों को वृक्षारोपण पर दिए जोर
मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पालिका अध्यक्षों को वृक्षारोपण पर दिए जोर
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में वृक्षारोपण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान, अधिशासी अधिकारी राहुल यादव और कई सभासदों ने हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्षों से सीधी वार्ता की और वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण का निर्माण करता है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान ने बताया कि उनकी पंचायत में वृक्षारोपण को लेकर कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने भी बताया कि नगर पंचायत में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है और इसमें जनता का भी सहयोग मिल रहा है।
सभासदों ने भी अपनी-अपनी क्षेत्रों में वृक्षारोपण के लिए किए गए प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर अध्यक्ष के समक्ष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों का सहयोग लिया जा रहा है।
इस बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण अभियान को एक जन आंदोलन बनाने की अपील की और सभी नगर पंचायतों से इसे गंभीरता से लेने की बात कही।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





