नौतनवा: विधायक और एमएलसी ने छात्र-छात्राओं में वितरण किए टेबलेट
नौतनवा: विधायक और एमएलसी ने छात्र-छात्राओं में वितरण किए टेबलेट
तहसील परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 168 छात्र-छात्राओं को दिए गए टेबलेट
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा तहसील परिसर के सभागार में आज स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एक भव्य टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी तथा विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी पीजी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के 98 छात्रों को और राजीव गांधी महाविद्यालय के 69 छात्रों को टेबलेट वितरण किया गया। सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
टेबलेट वितरण समारोह में नौतनवा के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, एसडीएम नौतनवा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना की सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
समारोह का आयोजन नौतनवा तहसील परिसर के सभागार में बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया, जिसमें छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक नौतनवा त्रिपाठी ने कहा कि योगी मोदी की यह सरकार हर तपके के लोगों का ध्यान रख रही है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा और डिजिटल साधनों के महत्व पर जोर दिया, और यह बताया कि इस योजना से छात्रों को अपने अध्ययन और शोध कार्यों में अत्यधिक सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में एसडीएम नौतनवा, तहसीलदार नौतनवा, नायब तहसीलदार नौतनवा मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





