नौतनवा मे पूर्व सैनिको ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
नौतनवा मे पूर्व सैनिको ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
जाधव को फांसी की सजा का हुआ विरोध ———-
आईर एन न्यूज नौतनवा/महराजगंज
नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की पाकिस्तान में फांसी की सजा के विरोध में नौतनवा कस्वे में बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। नौतनवा के पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि बिना सबूत और आधार के पाकिस्तान ने पूर्व अधिकारी को फांसी की सजा सुना दी। भारत इसे बार्दाश्त नहीं करेगा।
नौतनवा के गांधी चौक पर एकत्रित पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। इस मौके पर पूर्व सैनिक मनोज राणा, कैप्टन हरि बहादुर गुरुंग, डम्मर बहादुर गुरुंग, राजकुमार थापा, मनोज कुमार थापा, हेमबहादुर गुरुंग, सुबेदार कुमार गुरुंग, अनिल राणा और रामकुमार थापा भी मौजूद रहे।





