नेपाल पोखरा के फेवाताल पर उमड़े विदेशी सैलानी

नेपाल पोखरा के फेवाताल पर उमड़े विदेशी सैलानी

पोखरा के फेवाताल पर उमड़े विदेशी सैलानी
– पोखरा में शुरु हुआ नया वर्ष महोत्सव
आईएन, न्यूज ,पोखरा/ नेपाल
नेपाल के पोखरा में आयोजित नववर्ष महोत्सव नेपाल व भारत से लगाये विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पोखरा का मुख्य आकर्षण माने जाने वाले फेवाताल के आकर्षण को निहारने प्रतिदिन हजारों पर्यटन उमड़ रहे हैं।नेपाल पोखरा के फेवाताल पर उमड़े विदेशी सैलानी
पोखरा जिला के लेखनाथ महानगरपालिकाका में आने वाले नौ ताल में सबसे बड़ा फेवाताल हमेशा पर्यटकों को लुभाता रहा है। मगर भूकंप आपदा के बाद नेपाल में पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आ गयी थी। मगर इस बार फेवाताल से सटे कोमागाने पार्क में आयोजित 14 वें नववर्ष महोत्सव में उमड़ी सैलानियों की भीड़ ने नेपाली पर्यटन विभाग को काफी राहत दी है।
आयोजन में फेवाताल के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व, हस्तशिल्प कला, ग्रामीण उत्पाद सहित कुल 60 तरह के स्टाल लगाये हैं।
पश्चिमाञ्चल होटल संघ पोखरा के अध्यक्ष एवम् महोत्सव के संयोजक विकल तुलाचन ने बताया कि तमाम स्टालों के अलावा
महोत्सव में फेवाताल डुङ्गा दौड, पर्यटक दौड, एकल नृत्य, बाल उद्यान एवम् राष्ट्रिय कलाकारो द्वारा दोहोरी गीतको प्रस्तुति सहित विभिन्न मनोरञ्जन के कार्यक्रम का आयोजन संघ द्वारा किया गया है । संघ के महासचिव तथा प्रचारप्रसार समिति संयोजक गणेश पहारी ने बताया कि पोखरा महोत्सव के बाद नेपाली पर्यटन फिर अपने पुराने रौं में आ गया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे